विश्व बधिरता दिवस पर रानीगंज के होप नर्सिंग होम की तरफ से हुआ जांच शिविर का आयोजन:
1 min read
रानीगंज : विश्व बधिरता दिवस के अवसर पर आज रानीगंज के होप नर्सिंग होम में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस संदर्भ में ड अनिर्बान घोष ने कहा कि आज विश्व बधिरता दिवस के अवसर पर होप नर्सिंग होम की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां नाक कान गले के विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की । उन्होंने बताया कि आज के शिविर के दौरान लोगों के नाक कान और गले की जांच की गई साथ ही लोगों के सुनने की शक्ति की भी जांच की गई उन्होंने बताया कि आज तकरीबन 100 लोगों की जांच हुई इसके बाद रानीगंज के कदम डागा के एक प्राथमिक स्कूल में भी वहां बच्चों के नाक कान और गले की जांच की जाएगी । इसके साथ ही आज के शिविर के दौरान लोगों को मुफ्त दवाएं भी दी गई उन्होंने कहा कि आज के शिविर में देखा गया कि यह ज्यादातर लोगों को सुनने में तकलीफ है और कान से पस भी गिर रहा है । इसके साथ उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी उनका भी काफी कम खर्च में ऑपरेशन किया जाएगा












