देंदुआ इलाके में एक निजी कारखाने के सुरक्षा कर्मी की गोली लगने से मौत:
1 min read

सालानपुर :देंदुआ इलाके में स्थित छाबड़ा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बीएसएस सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा गार्ड आनंद अरिंदा की उसके साथी सुरक्षा कर्मी आशीष दास की बंदूक से हुई मौत से सनसनी फ़ैल गई.यह घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है । ज्ञात हुआ है कि आज सुबह आशीष दास अपने दोस्त और सहयोगी आनंद अरिंदा को बंदुक देकर नाश्ते के लिए निकले थे। उस समय आनंद अरिंदा ने उस बंदुक खुद को गोली मार ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके सीने में गोली लगी थी । घटना की खबर मिलते ही सलानपुर थाना पुलिस व कल्याणेश्वरी फारी की पुलिस फैक्ट्री पहुंच गई। गोली लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया बताया जा रहा है कि गन मैन आशीष दास मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है












