दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के कर्मियों ने किया कामकाज ठप:
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के आसनसोल डिपो पर अस्थाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया । शुक्रवार सुबह से ही आसनसोल डिपो के बाहर इन्होंने धरना दिया। इस आंदोलन को तृणमूल मजदूर संगठन आईएनटीटीयूसी के बैनर तले किया गया। उनकी मांग है कि सभी अस्थायी कर्मचारियों को तत्काल स्थायी किया जाए, श्रमिकों को समान वेतन दिया जाए। सवैतनिक अवकाश दिया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शनकारी कहा कि आंदोलन जारी रहेगा ।












