चौरंगी ओवर ब्रिज पर हादसा:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरांगी चौकी अंतर्गत बाईपास के दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौरांगी ओवर ब्रिज पर आज एक सड़क दुर्घटना हुई । समाचार सूत्रों के अनुसार एक गैस टैंकर झारखंड से कोलकाता की ओर जा रहा था और चौरंगी ब्रिज पर वाहन को घुमाने के क्रम में गैस टैंकर ने नियंत्रण खो दिया. नतीजतन, गैस टैंकर का टैंक खुल गया । हालांकि गैस टैंक में गैस भरी हुई नहीं थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, टैंकर का चालक मामूली रूप से घायल हो गया चौरंगी फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. और टैंकर को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया












