रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम में खेला गया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल:
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज जोनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित रानीगंज जोनल फुटबॉल लीग नॉकआउट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच में रानीगंज कोचिंग कैंप और रानीगंज वाईएमसीए की टीमें आमने सामने थी फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई । फाइनल मैच का उद्घाटन गुब्बारे उड़ाकर और फुटबॉल को किक मारकर किया गया इस मौके पर बंगाल और भारत के पूर्व सुप्रसिद्ध खिलाड़ी गौतम सरकार आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव रानीगंज ग्रामीण टीएमसी अध्यक्ष प्रेम नारायण दास तथा रानीगंज इलाके के सभी टीएमसी पार्षदगण उपस्थित थे । इस अवसर पर पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गौतम सरकार ने कहा कि आज यहां फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शिरकत करके उनको बहुत खुशी हो रही है उन्होंने यहां के मैदान की तारीफ की और कहा कि ऐसे ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलता है और आगे चलकर वह बड़े खिलाड़ी बनते हैं उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि आज भारतीय फुटबॉल टीम में बंगाल का एक भी खिलाड़ी नहीं है लेकिन अगर इसी तरह से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर से भारत की टीम में बंगाल के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे












