किसी को भी यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा – राजु अहलूवालिया:
1 min read
आसनसोल :त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है इसे देखते हुए आज आसनसोल बस स्टैंड में परिवहन कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने कुछ प्रमुख बातों की तरफ परिवहन कर्मियों का ध्यान आकर्षित किया इनमें त्योहारों के मौसम में बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा सबसे प्रमुख मुद्दा रही राजु अहलूवालिया ने कहा कि आज की बैठक में फैसला लिया गया कि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए परिवहन कर्मी या यात्रियों को छोड़कर किसी भी अवांछित व्यक्ति के बस स्टैंड में प्रवेश करने पर नजर रखी जाएगी उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में आपराधिक तत्व भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते रहते हैं उन पर नजर रखने की जरूरत है और इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए आज यह फैसला लिया गया । इसके साथ ही उन्होंने परिवहन कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर देते हुए कहा कि आज ही संगठन के जिला अध्यक्ष से बात हुई है और यह फैसला हो चुका है इसी हफ्ते के अंदर अस्थाई और स्थाई परिवहन कर्मियों को पुजा बोनस प्रदान कर दिया जाएगा राजु अहलूवालिया ने बताया के पहले अस्थाई कर्मियों को कोई भी शख्स स्लिप काट कर दे देता था लेकिन अब से नियम में तब्दीली की गई है अब से परिवहन कर्मी ही अस्थाई कर्मियों को स्लिप देंगे इसके साथ ही बस स्टैंड के रखरखाव के लिए परिवहन कर्मियों की एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें 10 सदस्य होंगे वही बस स्टैंड के रखरखाव की जिम्मेदारी लेंगे उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के रखरखाव की जिम्मेदारी परिवहन कर्मियों को देना ही सबसे बेहतर है उन्होंने बताया कि मिनी बस कमेटी और बस कमेटी दो अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वह बस स्टैंड का रखरखाव करें अगर उनको लगता है कि संगठन के नेताओं के हस्तक्षेप की जरूरत है तो वह उनको फोन करेंगे तब संगठन की तरफ से नेतागण आएंगे और जो भी समस्या है उसके समाधान का प्रयास करेंगे वही झारखंड के कुछ बिना परमिट वाली बसों को लेकर राजू अहलूवालिया ने कहा कि उनके पास भी इस तरह की शिकायतें आई हैं कि झारखंड से पश्चिम बंगाल में बिना परमिट के कुछ बसें चल रही है जिससे बंगाल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते वह ऐसा नहीं होने दे सकते और वह प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि ऐसी बसों को चिन्हित किया जाए और उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा












