आसनसोल नगर निगम के कैजुअल वर्कर्स ने दिया मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को आज आसनसोल मुंसिपल कारपोरेशन कैजुअल वर्कर्स कमेटी द्वारा मोहम्मद आफताब आलम के नेतृत्व में चार सूत्री मांगों के समर्थन में एक
ज्ञापन सौंपा गया। मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि इस साल 28 जुलाई को मेयर को सौंपे गए ज्ञापन में कैजुअल वर्कर की कुछ मांगों के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया गया था । इन श्रमिकों ने उनकी दिहाड़ी 315 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए करने की मांग की थी। इसके साथ ही सैनिटरी विभाग के कर्मचारियों को परिचय पत्र देने हफ्ते में एक दिन छुट्टी और प्रोविडेंट फंड की व्यवस्था करने की मांग उठाई । मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि 28 जुलाई को मेयर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने इसे बढ़ाने की मांग की । इसके अलावा सेनेटरी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को परिचय पत्र प्रदान करने तथा प्रोविडेंट फंड की भी व्यवस्था करने की मांग की गई। मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि चेहरा देखकर प्रोविडेंट फंड मुहैया कराया जा रहा है मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि उन्हें आशा है कि मेयर बिधान उपाध्याय उनके हित में फैसला लेंगे












