आसनसोल के बस्तीन बाजार इलाके में ईबी ने चलाया अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इंफोर्समेंट ब्रांच की तरफ से आज आसनसोल के बस्तीन बाजार इलाके में स्थित सरकारी कुआं के पास एक अभियान चलाया गया अभियान के दौरान एक दुकान से भारी मात्रा में सिगरेट बरामद किया गया ईबी के अधिकारियों ने बताया के 8 बोरा भरकर सिगरेट बरामद किया गया इनका कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अभियान चलाया आरोप है कि इनमें से बहुत से सिगरेट या तो नकली है या सरकारी टैक्स की चोरी कर यह कारोबार किया जा रहा था आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इंफोर्समेंट ब्रांच की तरफ से अभियान चलाया गया इस अभियान में अधिकारियों ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है आपको बता दें कि आज जिन उत्पादों को बरामद किया गया है वह विदेशी कंपनियों के सिगरेट हैं आरोप है कि उन विदेशी कंपनियों के नकली सिगरेट बनाकर इस दुकान से बेचे जा रहे थे साथ ही सरकार को भी चूना लगाया जा रहा था इसी आरोप में आज ही अभियान चलाया गया जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया । जब्त किया गया सारा सामान आसनसोल दक्षिण थाने में ले जाया गया













