कंज्यूमर राइट्स आर्गेनाइजेशन की तरफ से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में बांटे गए नए वस्त्र:
1 min read
आसनसोल :आने वाले दुर्गापुजा के मद्देनजर उपभोक्ता अधिकार संगठन (सीआरओ, डब्ल्यूबी) ने आसनसोल के कल्याणपुर आवास में सबेरा वृद्धाश्रम के निवासियों को नए कपड़े दिए सीआरओ की प्रदेश उपाध्यक्ष मिठू मुखोपाध्याय, राज्य आयोजन सचिव सुमित बंदोपाध्याय, जिलाध्यक्ष कुंदन दास समेत अन्य सदस्यों ने कुल 15 निवासियों को ये कपड़े सौंपे. वृद्धाश्रम के कर्णधार अर्धेंदु शेखर भी यहां मौजूद थे।
.संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच नए वस्त्र बांटने के साथ साथ उनका मुंह भी मीठा करवाया। इसके साथ ही संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जागरूक भी किया।












