3 दिनों की मशक्कत के बाद बरामद हुई पूनम कुमारी की लाश:
1 min read
आसनसोल: तीन दिन पहले कल्ला इलाके में रहने वाली पूनम कुमारी नामक एक नाबालिग लड़की ने ईसीएलके एक चाणक में छलांग लगा दी थी उसके बाद से ही प्रशासन की तरफ से लड़की की जोर शोर से तलाश की जा रही थी आखिरकार 3 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह चाणक के अंदर से लड़की की लाश बरामद हुई इस संदर्भ में स्थानीय 14 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल सिन्हा ने बताया कि 3 दिनों के अथक परिश्रम के बाद आज लड़की की लाश बरामद हुई इस अभियान में राज्य और केंद्र की आपदा प्रबंधन दलों ने मिलजुल कर हाथ बटाया और लड़की की लाश को बरामद किया । उत्पल सिन्हा ने बताया कि घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है लेकिन उन्होंने प्रशासन और पार्टी की तरफ से यह आश्वासन दिया कि वह लोग परिवार के साथ हैं














