आज कोलकाता के बारुईपुर में एआईएमआईएम साउथ बंगाल जोन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई:
1 min read
कोलकाता :आज कोलकाता के बारुईपुर में एआईएमआईएम साउथ बंगाल जोन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई यहां दक्षिण बंगाल के विभिन्न इलाकों से आए एआइएमआईएम कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी तादाद में मौजूद थे इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम की तरफ से जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी दानिश अजीज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था । कार्यक्रम में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के तीन पार्षद जनाब सरफराज जनाब हन्नान और जनाब मुक्तादिर विशेष रूप से मौजूद रहे यहां दक्षिण बंगाल के विभिन्न प्रांतों से आए एआईएमआईएम के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस क्षेत्र में दल को और मजबूत बनाने पर अपनी राय व्यक्त की वहीं पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने भी अपनी तकरीर से किस तरह से इस क्षेत्र में पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाए इस पर रोशनी डाली । राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दीदी को चुनाव से पहले आरएसएस या भाजपा अच्छी नहीं लगती लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद वही आर एस एस के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री कहती है कि आरएसएस उतनी भी खराब नहीं है दानिश अजीज ने साफ कहा की अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव में वोट के लिए किया जाता है चुनाव बीत जाने के बाद अल्पसंख्यकों की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा जाता उन्होंने बताया कि इसका उदाहरण टीएमसी के हालिया ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की लिस्ट देख कर पता चल जाएगा जहां से अल्पसंख्यकों के नाम नदारद है ।














