ईसको प्रबंधन के खिलाफ आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया प्रदर्शन:
1 min read
बर्नपुर :केंद्रीय सरकारी संस्था ईसको के खिलाफ आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने पहले इस्पात नगरी बर्नपुर में रैली निकाली इसके उपरांत धरना प्रदर्शन किया इस संदर्भ में अग्निमित्रा पालने कहा कि इसको निश्चित रूप से एक केंद्रीय सरकारी संस्थान हैं लेकिन जहां कहीं भी अन्याय होगा भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीख का अनुसरण करते हुए उसका विरोध जरूर करेंगे उन्होंने कहा कि ईसको की एकड़ पर एकड़ जमीन बेची जा रही है लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है ईसको प्रबंधन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है । उन्होंने आरोप लगाया कि ईसको के खाली पड़े आवासों में टीएमसी कार्यकर्ता अवैध रूप से रह रहे हैं और उनको केंद्र सरकार के पैसे से मुफ्त में बिजली और पानी मुहैया कराई जा रही है उन्होंने कहा कि यह ना काबिले बर्दाश्त है जिसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कई बार ईसको प्रबंधन को इस बारे में कहा गया है लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया । इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बर्नपुर के कई इलाकों में टीएमसी द्वारा पार्टी कार्यालय बनाया गया है लेकिन भाजपा का एक भी कार्यालय यहां नहीं है उन्होंने साफ कहा कि अगर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करके यह कार्यालय बनाए गए हैं तो उनको तोड़ना होगा । आसनसोल दक्षिण की विधायक ने कहा कि ईसको में टीएमसी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति दी जा रही है और इसके एवज में टीएमसी के स्थानीय नेता अपनी जेबें भर रहे हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्ति नहीं दी जा रही उन्होंने कहा कि ऐसा चलने नहीं दिया जा सकता । उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनमोल सिंह के पिता कुलवंत सिंह बीमारी के कारण अपाहिज हो गए हैं वह पिछले 1 साल से ईसको प्रबंधन से कुलवंत सिंह के इनवेलिडेशन के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक वह कार्य पूरा नहीं हुआ अग्निमित्रा पालने ईसको के आला अधिकारियों पर हर मामले में असहयोग करने का आरोप लगाया और इसी के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन की बात कही












