shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने नगर निगम के कार्य प्रणाली में स्वच्छता लाने पर दिया जोर:

1 min read

आसनसोल नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े करते हुए आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षदों गुलाम सरवर ने कहा की सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने से आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी अब बच नहीं सकते उनको जिम्मेदारी लेनी होगी और अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करना होगा । उन्होंने साफ कहा कि बार-बार आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार के बारे में सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करना अच्छा नहीं लगता लेकिन जिस तरह से आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं और नगर निगम के कुछ पदाधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है उसे चलने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अटवाल भवन को लेकर जो घटनाक्रम हुआ उससे साफ जाहिर होता है कि आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा दो बार और आसनसोल नगर निगम द्वारा चार बार कार्य को रोकने का आदेश दिया गया था लेकिन इसके बावजूद भी वहां निर्माण कार्य होता रहा और ट्रेड लाइसेंस रद्द हो जाने के बावजूद आज भी वहां बाजार कोलकाता की व्यवसायिक गतिविधियां जारी है । गुलाम सरवर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी सिर्फ यह कहकर अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते कि उन्होंने कार्य रोकने का आदेश जारी कर दिया है उनको यह देखना होगा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण कार्य ना हो । गुलाम सरवर ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम के कुछ पदाधिकारी अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को यह सलाह दे रहे हैं की दुर्गा पूजा में जब 10 दिन अदालत और नगर निगम बंद रहेगा उस दौरान ही वह अपने अवैध कार्यों को पूरा कर ले गुलाम सरवर ने साफ कहा कि ऐसा अब नहीं होने दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page