गिरजा मोड़ पर डी वाई एफ आई की विशाल सभा:
1 min read
23वें जिला सम्मेलन के अवसर पर आसनसोल गीर्जा मोड़ पर पश्चिम बर्धमान ज़िला डी वाई एफ आई की तरफ एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मीनाक्षी मुखर्जी, सीपीआईएम के राज्य संपादक मोहम्मद सलीम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। दोनों ने राज्य सरकार की जमकर मजम्मत की । दोनों ने ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीएमसी नेतायों को घेरा और मांग की कि सभी भ्रष्ट नेताओं को गिरफतार किया जाए । इस संदर्भ मे मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि जिस तरह से टीएमसी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं ऐसे में ईडी हो या सीबीआई कोई भी संस्था हो पूरी तरह से जांच होनी चाहिए ताकि इनको कड़ी से कड़ी सजा मिले । उन्होंने कहा की 20 सितंबर को पुरे पश्चिम बर्धमान में माकपा की तरफ से प्रर्दशन किया जाएगा। वहीं वर्धमान में माकपा की तरफ से किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मुद्दे पर मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि माकपा की तरफ से जो आंदोलन किया जा रहा रहा था वह शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा था और टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी का गुस्सा जाहिर हो रहा था। लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा माकपा नेता को गिरफतार कर लिया । वहीं उनसे जब पुछा गया कि सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा कि माकपा ने सरकार के अधिकारिक लोगों को तोड़ा है तो मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि सरकार पहले यह लिखित में दे कि वह लोगो सरकारी लोगो है













