वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ़ से 11 जिलों के मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित:
1 min read
आज आसनसोल क्लब में दक्षिण बंगाल के वणिक संगठन फो
सबेकी की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्टस एक्सीलेंस अवार्ड के तहत दक्षिण बंगाल के 11 जिलों के मेधावी विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । मंत्री मलय घटक यहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इनके अलावा यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी आर पी खेतान सचिन राय आसनसोल आर के मिशन स्कूल के सचिव स्वामी सौमात्मनंद जी महाराज पवन गुटगुटिया एस एन दारुका अरुण अरुण भरतीया निखिलेश उपाधायाय आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव ए डी डी ए वाइस चेयरमैन कवि दत्ता बीबी कालेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु बीसी कालेज के प्रिंसिपल फाल्गुनी मुखर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत गाया गया। सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि फोसबिकीने जिस तरहसे 11 जिलों के मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियोंको सम्मानित किया वह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन 11 ज़िलों ने पठन पाठन को बेहतर लिया है। विभिन्न जिलों में विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। पीछले 11 सालों में बहुत से मेडिकल कालेज बने हैं। आसनसोल में भी विश्वविद्यालय बनाया गया है। वहीं अन्य कॉलेजों को भी बेहतर किया गया है। मंत्री ने कहा कि फोसबेकी एक व्यावसायिक संगठन है लेकिन संगठन की तरफ से कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने शिक्षा की बेहतरी के लिए आज कई सराहनीय कदम उठाए हैं। कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा की फोसबेकी एक वाणिज्यिक संगठन है लेकिन हमेशा अपने सामाजिक जिमेदारियों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा की भविष्य में आसनसोल में उद्योग को अपने पुराने मकाम तक पंहुचाने के लिए बंगाल की उद्योग मंत्री शशि पांजा के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे मंत्री मलय घटक भी सम्मिलित रहेंगे । इसके उपरांत दक्षिण बंगाल के 11 जिलों से आए तकरीबन 60 विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थी तथा खिलाड़ी बांकुड़ा बीरभूम आदि जिलों से आए थे । इसके साथ ही ब्रज मोहन कुंडू को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।













