गैर कानूनी तरीके से चल रहे टोटो शोरूम मालिकों को किया जाए गिरफ्तार- राजु अहलूवालिया:
1 min read
गैरकानूनी तरीके से आसनसोल शिल्पांचल में चल रहे टोटो के खिलाफ आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलुवालिया के नेतृत्व में कई ऑटो चालकों ने आसनसोल के आरटीओ दफ्तर में ज्ञापन सौंपा इस संदर्भ में राजू अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल में तकरीबन 5000 सीएनजी ऑटो चालक है लेकिन गैर कानूनी तरीके से चल रहे टोटो के कारण इनके व्यापार पर काफी बुरा असर पड़ा है उन्होंने बताया कि ऑटो चालक सिर्फ ऑटो नहीं चलाते और समाज सेवा से भी जुड़े रहते हैं जब लॉकडाउन में बसे नहीं चल रही थी तब ऑटो चालक अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना मरीजों को भी अस्पताल पहुंचाया करते थे बहुत से मरीजों को तो ऑटो चालकों ने निशुल्क अस्पताल पहुंचाया लेकिन आज यह देखा जा रहा है कि ऑटो चालकों को सभी वैध कागजात होते हुए भी रास्ते पर ऑटो चलाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं और इसकी मुख्य वजह है गैरकानूनी तरीके से चल रहे टोटो उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल शिल्पांचल में कुछ ऐसे गैरकानूनी टोटो शोरूम पनप गए हैं जिनके पास और ट्रेड लाइसेंस भी नहीं है लेकिन फिर भी वह चल रहे हैं उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय तथा पुलिस प्रशासन से ऐसे गैरकानूनी टोटो शोरूम के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को टोटो थमा दिए जा रहे हैं और वह रास्ते पर टोटो चला रहे हैं इसे लेकर भी राजू अहलुवालिया ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि आरटीओ दफ्तर को इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए इन्हीं सब मांगों के समर्थन में राजू अहलुवालिया ने आरटीओ को ज्ञापन सौंपा।












