यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज घोषित किए जाने की खुशी में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी निकली शोभायात्रा:
1 min read

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देश का पालन करते हुए आज आसनसोल के पोलो मैदान से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मंत्री मलय पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद घटक मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसीगण तमाम पार्षद तथा आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के तमाम पूजा कमेटियों के सदस्य उपस्थित थे आसनसोल के पोलो मैदान से निकलकर यह रैली रविंद्र भवन तक गई । इस मौके पर यहां ढाक सहित छौ नृत्य के अलावा बंगाल की परंपरा को दर्शाती विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों का आयोजन किया गया था दरअसल हाल ही में यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज की उपाधि से सम्मानित किया गया है इसी खुशी में ममता बनर्जी ने हाल ही में घोषणा की थी कि कोलकाता के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सभी जिलों में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा जो कि 1 सितंबर को एक साथ सभी जिलों में निकलेगा इसी क्रम में इस कार्निवल का आयोजन किया गया था।












