भारत में किसी भी खेल में राजनीति और गुटबाजी नहीं होनी चाहिए- फिरोज खान एफके:
1 min read
फिरोज खान एफ के नए प्रधानमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर क्रीड़ा क्षेत्र में राजनीति और गुटबाजी को खत्म करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने पूरे देशवासियों को राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस की बधाई दी राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के मौके पर काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है जिससे भारत में खेलकूद में किसी भी तरह की राजनीति और गुटबाजी ना हो ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह का नुकसान ना हो । उन्होंने अपने पत्र के जरिए खेल को राजनीति और गुटबाजी से अलग रखने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी खेल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है इन प्रतिभाओं और युवाओं पर ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए जिससे वह अपनी प्रतिभा को और विकसित कर सके और देश का नाम रोशन कर सकें साथ ही फिरोज खान एफके ने कहा कि किसी भी खेल संस्था या स्पोर्ट्स फेडरेशन या सरकारी संस्थान के शीर्ष पर अनुभवी खिलाड़ी का होना जरूरी है जो खेल की बारीकियों को समझें और उनका शत-प्रतिशत ध्यान सिर्फ और सिर्फ खेल को बढ़ावा देने पड़ रहे और वह बिना किसी राजनीति के खेलकूद को बढ़ावा दें












