shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सामाजिक संस्था हमारा संकल्प ने बांटे बच्चों में स्कॉलरशिप:

1 min read

रविवार को बर्नपुर साउथ रोड स्थित हमारा संकल्प कार्यालय में संस्था की तरफ से 70 बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान किया गया कार्यक्रम के दौरान मैथन एलॉय के चेयरमैन और सीआईएटी के वाइस चेयरमैन सुभाष अग्रवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा जमुरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जयप्रकाश डालूकिया अजय खेतान पवन गुटगुटिया भी विशेष रूप से मौजूद थे हमारा संकल्प के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। अजय कुमार सिंह ने सभी आमंत्रित अतिथियों के हाथों से बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करवाया इस मौके पर अजय कुमार सिंह ने आमंत्रित अतिथियों के साथ गांव के बच्चों को मिलवाया अतिथियों ने कुछ बेहद कठिन सवाल भी बच्चों से पूछे जिनका इन बच्चों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय करवाया कार्यक्रम के दौरान हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह के अलावा सचिव राजेश देवघरिया तथा कोषाध्यक्ष मुनमुन राय भी उपस्थित थीं । इन्होंने भी हमारा संकल्प को लेकर अपनी बातें रखी और बताया कि किस तरह से यह संस्था बीते कई वर्षों से समाज के उस वर्ग के बच्चों के सामग्रीक उत्थान का प्रयास करती रही है जो आर्थिक और सामाजिक कारणों से अब तक वंचित रहे हैं इससे प्रभावित होकर‌ सुभाष अग्रवाला और जयप्रकाश डालुकिया ने हमारा संकल्प संस्था की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की इसके साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह हमारा संकल्प के हर प्रयास में उनके साथ हैं और उनकी तरफ से संस्था को हर संभव सहयोग दिया जाएगा इस मौके पर संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था के कार्यालय में तो बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है इसके अलावा भी आसपास के 4 गांवों धेनुया हदामडी कालाझरिया श्यामडि में जाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है इसके लिए उनके पास शिक्षकों की एक बहुत उत्कृष्ट टीम भी मौजूद है जो यह कार्य कर रहे हैं अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्य शुरू हो चुका है और पहले ही दिन तकरीबन 50 बच्चे मौजूद थे इन बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया गया बल्कि उनमें चॉकलेट है बिस्किट जैसे खाद्य सामग्री भी बांटी गई । आपको बता दें कि अजय कुमार सिंह द्वारा हमारा संकल्प नामक संस्था की स्थापना की गई थी जो कि बच्चों में शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगी हुई है अजय कुमार सिंह के इस सराहनीय कार्य में पवन गुटगुटिया और अजय कुमार खेतान का हमेशा सहयोग रहा है उनको पूरी उम्मीद है कि आज जिस तरह से सुभाष अगरवाला तथा जयप्रकाश डालुकिया ने संस्था के आजीवन सदस्यता ग्रहण की आगे भी यह कारवां ऐसे ही बढ़ता जाएगा और लोग जुड़ते जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page