आसनसोल जिला अस्पताल में मलय घटक की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक:
1 min read
आज आसनसोल जिला अस्पताल में मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की एक बैठक हुई इस बैठक में मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल नगर निगम के घोषित उप मेयर वसीम उल हक एम एम आई सी गुरदास चटर्जी पार्षद कल्याणी राय अनिमेष दास आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास सहित इस अस्पताल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित थे यहां आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सेवा को कैसे और बेहतर किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया इस संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने बताया कि आज की बैठक रोगी कल्याण समिति की एक नियमित बैठक थी बीते काफी दिनों से इस तरह की बैठक नहीं हुई थी आज फिर से इस बैठक का आयोजन किया गया यहां क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैबरोटरी का निर्माण करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए मुनासिब जमीन की तलाश की जा रही है












