shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बिलकिस बानो मामले में 11 कैदियों की रिहाई की मुखालफत करते हुए पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम ने निकाली विरोध रैली:

1 min read

15 अगस्त 2022 को बिलकिस बानो बलात्कार कांड के दोषी 11 लोगों को गुजरात सरकार द्वारा जेल से रिहा कर दिया गया था इसके खिलाफ पूरे देश में लोगों में नाराजगी है इसी फैसले के खिलाफ कल रात पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से पश्चिम बर्धमन ज़िला एआईएम आई एम के अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल के रेलपार इलाके के ओके रोड में एक विरोध रैली निकाली गई इसके उपरांत एक पथ सभा का भी आयोजन किया गया जहां पार्टी के वक्ताओं ने सरकार के इस फैसले की कड़ी मजम्मत की और कहा कि आज जब हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो गुजरात सरकार द्वारा 11 ऐसे दरिंदों को छोड़ दिया गया जिन्होंने सन् 2002 में न सिर्फ बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया था बल्कि उनकी 3 साल की छोटी सी बच्ची को पटक-पटक कर मौत के हवाले कर दिया था ऐसे दरिंदों को रिहा करके सरकार ने एक बेहद गलत संदेश दिया है वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन दरिंदों को फिर से सलाखों के पीछे नहीं डाला जाएगा ए आई एम आई एम इसी तरह से आंदोलन करता रहेगा सिर्फ आसनसोल में नहीं पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को फैलाया जाएगा ताकि उन दरिंदों को फिर से सलाखों के पीछे डाला जाए उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज की रैली और सभा के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला उन्होंने केंद्र सरकार से यह मांग की कि जल्द से जल्द बिलकिस बानो के अपराधियों को जेल में डाला जाए वरना वह और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे इस मौके पर इफ्तेखार आलम आतिफ मलिक तारिक अशरफ खान नदीम अख्तर शाहनवाज आलम मुमताज रेजा शोरत आलम रियाज गजब पिंटू सहित पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम के तमाम पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page