आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रबर्ती को मिली धमकी की आसनसोल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की कड़ी निंदा:
1 min read
आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में इन दिनों टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की पेशी हो रही है । उनपर मवेशी तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है। आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रबर्ती के एजलास में इस मामले की सुनवाई चल रही है। कल एकबार फिर से अनुब्रत मंडल को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले जज राजेश चक्रबर्ती को मिली धमकी ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। किसी बप्पा चैटर्जी ने एक पत्र लिखकर जज राजेश चक्रबर्ती को कल अनुब्रत मंडल को ज़मानत देने को कहा है। पत्र में उन्होने लिखा है कि अगर कल राजेश चक्रबर्ती ने उनको ज़मानत नही दी तो उनको और उनके परिवार को ड्रग्स केस में फंसा दिया जाएगा। इसे लेकर आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि उनको मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया में ही इसे ज्यादा तुल दिया जा रहा है। हालाकी इसीके साथ उन्होने यह भी कहा कि जिसने भी यह धमकी दी है उसने गलत किया है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।












