आसनसोल नगर निगम शिक्षा विभाग एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने मंगलवार सुबह श्रीपुर के दो स्कूलों का दौरा किया:
1 min read
.आसनसोल नगर शिक्षा विभाग एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने मंगलवार सुबह श्रीपुर हाट हाई स्कूल और श्रीपुर हाट फ्री प्राइमरी स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विभिन्न समस्याएं हैं और आज उन्होंने दौरा किया और वहां की सभी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि उस स्कूल में 2500 छात्र हैं लेकिन केवल बीस ही शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की संख्या बढ़ाना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि नए शिक्षकों के प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं जल्द ही उनकी नियुक्ति की जाएगी। सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि उन स्कूलों में हाई स्कूल और प्राथमिक स्कूल एक ही स्थान पर हैं जिससे प्राथमिक वर्ग के छात्रों को कठिनाई होती है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई करने की भी जरूरत है ।












