कांग्रेस ने 6 नंबर वार्ड के चुनाव को लेकर टीएमसी पर लगाया धांधली का आरोप:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में रविवार को मतदान संपन्न हुआ इसे लेकर जब हमने इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सोमनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि यहां मतदान नहीं मजाक हुआ है यहां हर बूथ पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की मदद से बुथ लूटा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के बड़े-बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ हर बूथ पर पुलिस प्रशासन की मदद से वोट लूट रहे हैं फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है वह सिर्फ जेके नगर मोड़ और मंडलपुर मोड़ पर खड़ी होकर मूकदर्शक बनी हुई है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी के राज में इससे ज्यादा उन्होंने उम्मीद की भी नहीं थी क्योंकि पिछले नगर निगम चुनाव में देखा गया था कि किस तरह से जमुरिया के सभी 13 वार्डों में व्यापक धांधली करके टीएमसी ने जीत हासिल की थी । रविवार के मतदान को लेकर सोमनाथ चटर्जी ने आरोप लगाया कि लगभग सभी बूथों पर टीएमसी ने फर्जी वोटिंग करवाकर बुथ लूट लिया है । वहीं आसनसोल कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि यहां पर मतदान नहीं वोट लूट हो रहा है जिस तरह से टीएमसी के शीर्ष नेता यहां आकर मतदान में धांधली करवा रहे हैं वह किसी से छिपा हुआ नहीं है पुलिस प्रशासन की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छा होता अगर पुलिस के लोग भी टीएमसी का बैज लगाकर टीएमसी कर्मियों का साथ देते क्योंकि जिस तरह से उन्होंने टीएमसी कर्मियों को बूथ लूटने में मदद की है वह बेहद हताशा जनक है












