shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिया एसडीओ कार्यालय के सामने धरना:

1 min read

आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के लिए आज उपचुनाव किया गया यहां से टीएमसी की टिकट पर विधान उपाध्याय प्रतिद्वंदिता कर रहे हैं भाजपा कांग्रेस और माकपा प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं लेकिन आज सुबह से ही मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जेके नगर मोड़ पर भाजपा तथा टीएमसी कर्मियों में धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई । पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ । लेकिन टीएमसी पर बूथ कैपचरिंग और रिगिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक लक्ष्मण घरोई और पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने आसनसोल एसडीओ दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया इस संदर्भ में लक्ष्मण घरोई ने कहा कि जिस तरह से सुबह से ही जमुरिया और रानीगंज के विधायक के नेतृत्व में धड़ल्ले से फर्जी वोटिंग की जा रही है और टीएमसी को किसी भी तरह से जिताने की कोशिश की जा रही है वह सर्वदा निंदनीय है भाजपा इसकी कड़ी मजम्मत करती है उन्होंने कहा कि भाजपा पोलिंग एजेंट और अन्य मतदान कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है और टीएमसी मनमाने ढंग से प्रशासन की मदद लेकर मतदान करवा रही है लक्ष्मण घरोई ने साफ कहा कि वह इस मतदान को नहीं मानते और पुनः मतदान करने की मांग पर एसडीओ दफ्तर के सामने धरना दे रहे हैं इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधान उपाध्याय और टीएमसी विरोधी नारे लगाए। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page