आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी:
1 min read
आज आसनसोल के एसडीओ ऑफिस से चुनाव कर्मी ईवीएम के साथ कल होने वाले आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए रवाना हो गए। इस संदर्भ में असिस्टेंट मिउनिसिपल रिटर्निंग ऑफिसर अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उपचुनाव के लिए एसडीओ ऑफिस को डीसीआरसी बनाया गया है । 6 नंबर वार्ड में उपचुनाव को संपन्न कराने आज मतदान कर्मी ईवीएम के साथ रवाना हो गए । उन्होंने कहा कि पूरे मतदान की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे इसके साथ ही हर एक बूथ में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि कुल 14 बुथ है इनमें से 11 मदर बुथ हैं जबकि 3 सहायक बुथ हैं।अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि हर एक बुथ को सेंसेटिव मानते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि कल होने वाले चुनाव में ग्यारह हजार के करीब मतदाता मतदान करेंगे













