आगामी 23 से 25 अगस्त तक हिंदी भवन में होगा राष्ट्रीय स्तरीय हिंदी नाट्य महोत्सव का आयोजन:
1 min read
आसनसोल शिल्पांचल में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए पश्चिम बंग हिंदी अकैडमी लगातार प्रयास कर रही है इसी क्रम में आगामी 23 24 तथा 25 अगस्त को आसनसोल के हिंदी भवन में राष्ट्रीय स्तरीय हिंदी नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया है जहां राष्ट्रीय स्तर के तीन नाटकों का मंचन किया जाएगा इस संदर्भ में आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित कॉफी हाउस में हिंदी भाषियों की बैठक हुई यहां पश्चिम बंग हिंदी अकादमी तथ्य एवं संस्कृति विभाग पश्चिम बंगाल सरकार के सदस्य मनोज यादव ने लोगों को इस बात की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक हर शाम राष्ट्रीय स्तर के नाटकों का मंचन किया जाएगा उन्होंने आसनसोल तथा आसपास के सभी हिंदी प्रेमियों से इन तीनों दिन हिंदी भवन आने का अनुरोध किया ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके उन्होंने बताया कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए यहां प्रवेश बिल्कुल निशुल्क होगा ।













