एफ के ग्रुप के चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान एफ के बने मुर्शिदाबाद अभीजोजनी विद्यापीठ के चीफ पैटर्न:
1 min read
आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी और एफ के ग्रुप के चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान उर्फ एफ के को मुर्शिदाबाद के अभीजोजनी विद्यापीठ के प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया मुर्शिदाबाद के इस स्कूल में प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की पढ़ाई होती है यहां विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है फिरोज खान एफ के को इस स्कूल का चीफ पैटर्न बनाया गया है फिरोज खान एफके ने अभीजोजनि विद्यापीठ प्रबंधन को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान रखना चाहते हैं । यही वजह है कि जब उनको इस स्कूल की तरफ से चीफ पैटर्न बनने का प्रस्ताव दिया गया तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया क्योंकि वह सिर्फ आसनसोल ही नही इस प्रदेश या यूं कहें कि इस देश के हर कोने कोने में रहने वाले बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना चाहते हैं और इसके लिए अगर उनको एक शिक्षण संस्थान से जुड़ने का मौका मिला है तो इसे जरूर स्वीकार करते हैं उन्होंने इस स्कूल के प्रबंधन को आश्वासन दिया कि इस स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन मैं उनकी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी । फिरोज खान एफके ने स्कूल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में वह इस स्कूल की तरक्की के लिए कई परियोजनाएं लेंगे जिससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो बल्कि भविष्य में वह स्वाबलंबी भी बन सकें।












