87 नंबर वार्ड पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने अपनी निगरानी में कराई ड्रेनों की सफाई:
1 min read
बीते 2 दिनों से आसनसोल शिल्पांचल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे विभिन्न वार्डों में जलजमाव का खतरा बढ़ जा रहा है पिछले साल बारिश के कारण शिल्पांचल में जलजमाव की वजह से नारकीय स्थिति पैदा हुई थी उसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा है उस भयंकर परिस्थिति की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं सभी वार्डों के पार्षद भी इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं कि उनके वार्ड में कहीं भी जलजमाव ना हो इसके लिए पार्षदों की निगरानी में निकासी व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया जा रहा है ड्रेनों की सफाई की जा रही है इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड के टी एम सी पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी निगरानी में 87 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई करवाई ताकि कहीं भी जलजमाव ना हो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा खुद खड़े रहकर तरुण चक्रवर्ती ने नालों की साफ-सफाई करवाई जिससे किसी को भी कोई परेशानी ना हो और बारिश के चलते कहीं पानी ना ठहरे












