रेलवे द्वारा गोधूलि इलाके में माल गोदाम खाली कराए जाने का टीएमसी ने किया विरोध:
1 min read
रेलवे की तरफ से आज सुबह आसनसोल के गोधूलि मोड इलाके में बने एक माल गोदाम को खाली कराने को लेकर तनाव पसर गया रेलवे का कहना है कि इस जमीन को लेकर अदालत में मामला लंबित था लेकिन अब रेलवे के पक्ष में अदालत का फैसला आ जाने से वह इस माल गोदाम को खाली कराने आई है लेकिन स्थानीय लोगों ने टीएमसी पार्षद संपा दा भानु बोस आदि के नेतृत्व में इसका जमकर विरोध किया उनका कहना है कि इस माल गोदाम पर सैकड़ों परिवार निर्भर हैं और यह यहां वर्षों से चल रहा है इस तरह से अचानक रेलवे द्वारा इसे खाली कराए जाने से इनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित हो गए और नारेबाजी करने लगे आखिरकार रेलवे द्वारा आज इस माल गोदाम को नहीं तोड़ा गया













