आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में होने वाले उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय का जोरदार प्रचार:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में 21 अगस्त को उपचुनाव होने वाला है यहां टीएमसी से मेयर विधान उपाध्याय प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं गुरुवार को जमुरिया के अकलपुर ब्रिज से एक रैली का आयोजन किया गया यह रैली 6 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में घूम कर वापस अकलपुर ब्रिज पर आकर खत्म हुई इस मौके पर बिधान उपाध्याय के अलावा जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह एमएमआईसी दिव्येंदु भगत मानस दास डिप्टी मेयर वसीम उल हक पार्षद जीतू सिंह उत्पल सिन्हा शेख शानदार सहित बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यहां से विधान उपाध्याय की जीत सुनिश्चित है क्योंकि विपक्ष का यह नामोनिशान नहीं है वहीं विधान उपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए वह आने वाले समय में इस वार्ड की समस्याओं को दूर करेंगे उन्होंने बताया कि इस वार्ड में पानी सबसे प्रमुख समस्या है उनकी कोशिश रहेगी कि इस वार्ड से चुनाव जीतने के उपरांत व पानी की समस्या दूर करेंगे इसकेे साथ ही उन्होंने रास्तों की मरम्मत का भी आश्वासन दिया । वहीं जब हमने पार्षद जीतू सिंह से बात की तो उन्होंने भी कहा कि विधान उपाध्याय पूरे देश में एक ऐसे मेयर के रूप में भर के सामने आए हैं जिन्होंने वीआईपी कल्चर को खत्म किया है उनके दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले रहते हैं चाहे वह उनके चेंबर के दरवाजे हों या उनके दिल के दरवाजे ऐसे व्यक्ति को मेयर बनाने के लिए उन्होंने ममता बनर्जी और मलय घटक को धन्यवाद दिया












