आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने दी कवि सुकांतो भट्टाचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि:
1 min read
कवि सुकांतो भट्टाचार्य के 96वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी आसनसोल के एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित सुकांतो मैदान पर लगे सुकांता भट्टाचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और डिप्टी मेयर वसीम उल हक दोनों ने सुकांता भट्टाचार्य को एक महान कवि कहा । दोनों ने ही सुकांता भट्टाचार्य की रचनाओं को समाज के पिछड़े वंचित वर्ग की आवाज बताया और कहा कि उनकी रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरणा पहुंचाती हैं और आज भी वह उतनी ही प्रासंगिक हैं उनका कहना था कि महज 21 साल की उम्र में सुकांता भट्टाचार्य के चले जाने से देश और साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची थी












