मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर के गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित:
1 min read
आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्र भक्ति से सजे “तिरंगा मेरी शान” बैच जारी किया गया। इसके तहत मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्र अध्यक्ष श्री कपिल लखोटिया के निर्देशानुसार यह राष्ट्र सम्मान प्रतीक आसनसोल के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी , समाज प्रबुधजन , प्रतिष्ठित व्यवसायी आदि को लगाया। इनमे आसनसोल साउथ थाना के प्रभारी श्री कौशिक कुंडू , आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी श्री चिन्मय मंडल , आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी , आसनसोल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री नरेश अग्रवाल , महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव श्री अरुण शर्मा एवं समाज के प्रबुधजनो को यह राष्ट्र सम्मान प्रतिक ससम्मान लगाया गया ।












