आसनसोल बाजार इलाके में हुए ध्वजारोहण समारोह में मलय घटक हुए शामिल:
1 min read
देश के 75वे स्वाधीनता दिवस के मौके पर आज आसनसोल बाजार इलाके के पार्किंग में टी एम वाई सी के ज़िला महासचिव पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान पिंटू गुप्ता ने मंत्री मलय घटक को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया। मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होने इस ध्वजारोहण समारोह के आयोजन के लिए पिंटू गुप्ता की सराहना की। उन्होंने बताया कि आज का दिन सभी भारत वासियों के लिए अहम दिन है । मलय घटक ने टी एम वाई सी से जुड़े नौजवानों को स्वतंत्रता सैनिकों के आदर्शों पर चलते हुए देश के लिए मर मिटने के लिए भी तैयार रहना की बात कही वहीं पिंटू गुप्ता ने कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मरे घटक का धन्यवाद दिया और कहा कि टीएमवाईसी से जुड़ा हर व्यक्ति देश की तरक्की और समाज की भलाई के लिए हमेशा अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार है।













