shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप अमरनाथ चटर्जी ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर चैताली तिवारी के अलावा पार्षद इंद्रानी आचार्य गौरव गुप्ता पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर मधुमिता चटर्जी सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे इस मौके पर चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तालाब की सफाई के नाम पर बिना एस्टीमेट लिए 15 करोड़ रुपए की राशि पास करा ली गई थी उन्होंने बताया कि जब कई बार नगर निगम प्रशासन से इसके बारे में सवाल किया गया तो उनको कोई माकूल जवाब नहीं मिला आखिरकार भाजपा की तरफ से आरटीआई किया गया उसमे यह जवाब आया कि बिना इंजीनियरों द्वारा एस्टीमेट किए ही 15 करोड की राशि पास करा ली गई है चैताली तिवारी ने कहा कि यह सब जानते हैं कि अगर घर में कोई छोटा सा काम भी करवाना हो तो पहले कितना खर्च होगा इसका एस्टीमेट करवाना पड़ता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी संलिप्त हैं चाहे वह नगर निगम के अधिकारी हो या चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि वह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बोल रही हैं वह सिस्टम में स्वच्छता लाने की बात कर रही है चैताली तिवारी ने कहा कि बिना एस्टीमेट के 15 करोड़ रुपए की राशि बोर्ड मीटिंग में पास करा ली गई यह कैसे हुआ इस पर निष्पक्ष और संपूर्ण जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए वही पार्षद इंद्राणी आचार्य ने भी कहा की नगर निगम द्वारा हाल ही में पार्किंग और हार्डिंग के लिए टेंडर के आव्हान की बात कही गई है यह अच्छी बात है लेकिन इससे पहले पार्किंग और लोडिंग के लिए नगर निगम का जो 3 करोड़ रुपए बकाया था उसको वसूलने की कोई बात नहीं की जा रही है तो क्या यह समझ लिया जाए कि जनता की गाढ़ी कमाई का 3 करोड़ रुपए नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और पदाधिकारियों द्वारा हड़प लिया गया कि भाजपा ऐसा नहीं होने देगी तिवारी ने भी बताया कि भाजपा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी स्वच्छता लाने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी और कानून का भी सहारा लेगी हालांकि जब हमने इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि चैताली तिवारी को आसनसोल नगर निगम के नियम कानूनों की जानकारी नहीं है इसलिए वह इस तरह की बातें कर रही हैं उन्होंने कहा कि अगर चैताली तिवारी को कोई शिकायत करनी है तो वह कमिश्नर या मेयर से करें वहीं उन्होंने चैताली तिवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पूरे नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की बात कर रही हैं वह पहले अपने वार्ड के तालाबों की साफ-सफाई पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page