shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वाणिज्यिक संगठन फासबेकी ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान:

1 min read

इस वर्ष भारत अपने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है इसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है इस मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल देखा जा रहा है सभी वर्गों के लोग आजादी के इस अमृत महोत्सव की खुशियों में सराबोर हैं आज दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी की तरफ से भी आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान नामक इस कार्यक्रम के तहत आसनसोल के भगत सिंह मोड़ से एक तिरंगा रैली निकाली गई जहां फासबेकी संगठन से जुड़े तमाम वाणिज्यिक संगठन और कई सामाजिक संस्था के लोग मौजूद थे इस मौके पर यहां आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और संस्था के सचिव सचिन राय अध्यक्ष आरपी खेतान पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भर्तियां संजय तिवारी अजय खेतान सहित इस संगठन के तमाम सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित थे भगत सिंह मोड़ से इस रैली की शुरुआत हुई जोकि आसनसोल अदालत के रास्ते आसनसोल के बी एन आर इलाके में आकर खत्म हुई ।

इस मौके पर सचिन राय ने कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के त्याग का नतीजा है कि आज हम आजादी की हवाओं में सांस ले रहे हैं उन्होंने युवाओं से हमें मिली इस आजादी के महत्व को समझने की अपील की तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की सलाह दी वहीं संस्था के अध्यक्ष आरपी खेतान ने कहा की देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर पूरे देश में जश्न का माहौल है आसनसोल भी इसका अपवाद नहीं है इसी खुशी में सम्मिलित होते हुए आज फासबेकी की तरफ से तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने भी देश के युवाओं से आगे बढ़कर देश के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन का आव्हान किया वही आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति विनोद गुप्ता ने आजादी के इस अमृत महोत्सव में सभी को सम्मिलित होने का आह्वान किया और कहा कि हम सबको देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा ताकि हमारा यह देश एक बार फिर से सोने की चिड़िया बन सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page