9 अगस्त से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा:
1 min read
कांग्रेस की तरफ से 9 अगस्त यानी आज से भारत जोड़ो पदयात्रा का आव्हान किया गया है पूरे भारत में यह पदयात्रा की जाएगी पश्चिम बर्दवान जिले में भी चितरंजन से बुदबुद तक यह पदयात्रा की जाएगी इस पदयात्रा में शामिल होकर आज पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों ने भारत के लोगों को धर्म के नाम पर विभाजित कर शासन किया था आज भाजपा भी वही हथकंडा अपनाकर देश पर राज करना चाहती है उन्होंने कहा कि जब देश के नौजवान रोजगार के लिए आवाज उठा रहे हैं महंगाई चरम पर है एक के बाद एक राष्ट्रीय संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है ऐसे में भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कभी पाकिस्तान तो कभी चीन तो कभी हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा के इन मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए 9 अगस्त से भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो का नारा देकर पदयात्रा का आयोजन किया गया है इसका मकसद भारत वासियों को जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोना है












