महावीर स्थान मंदिर परिसर में मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना की गई:
1 min read
मां शाकंभरी देवी के मंगल पाठ तथा सावन महीने के श्रृंगार उत्सव के दौरान आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में मारवाड़ी महिला समिति की तमाम सदस्याएं मौजूद थीं । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शाकंभरी महिला मंडल समिति की सदस्या स्मिता शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की जा रही है उनको मेहंदी लगाकर चुनर ओढ़ाकर उनका श्रृंगार किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि हर साल इस दिन इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम के दौरान स्मिता शर्मा के अलावा सरिता मोदी पूनम कयाल शशि शर्मा लक्ष्मी शर्मा बबीता सुल्तानिया सहित इस संस्था के तमाम सदस्याएं उपस्थित थीं ।













