रानीगंज के समाजसेवी शादाब खान ने समाज सेवा को बनाया अपने जीवन का लक्ष्य:
1 min read
अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन इंसान वही है जो दूसरों के लिए जिए। रानीगंज के समाजसेवी सादाब खान ऐसे ही एक समाजसेवी हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत की खिदमत में लगा दिया है । रानीगंज में किसी को कोई भी परेशानी हो सादाब उस इंसान तक पंहुचते हैं तथा अपनी पूरी शक्ति लगाकर उसकी मदद करते हैं । विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सादाब खान लोगों की हर प्रकार की मदद करते हैं चाहे वह किसी को खून की जरूरत हो या किसी और प्रकार की ज़रूरत सादाब उसकी हर तरह से मदद करते हैं और दुख और संकट की उस घड़ी में उसके साथ खड़े होते हैं । आपको बता दें की सादाब खान ने अबतक रानीगंज में हजारों मजलूमो की मदद की हैं । ऐसे कई लोगों ने उनसे संपर्क किया जिनको पैसे की तंगी थी इस वजह से वह अपने परिवार के किसी बीमार व्यक्ति का इलाज करने में असमर्थ थे । सादाब ने अपने स्तर पर अपनी पंहुच का इस्तेमाल करते हुए ऐसे लोगों की मदद की । शनिवार को ही एक व्यक्ति को खून की जरूरत थी । हर जगह से मायूस होकर जब उसने सादाब से संपर्क किया तो उन्होने अपने मित्र पंडित रवींद्र को कहा। पंडित रवींद्र ने फौरन उस महिला को अपना खून दिया और उनकी जान बचाई। सादाब खान ने कहा की जब कोई मुसीबत का मारा इंसान उनसे मदद की गुहार लगाता है तो वह यह नहीं देखते की वह हिंदू है या मुसलमान । उन्हें सिर्फ मुसीबत में घिरा एक इंसान नजर आता है । इंसान होने के नाते जिसकी मदद करना वह अपना फर्ज समझते हैं । उन्होंने सभी से अपील की आज के दौर में जब चारों तरफ फिरका परस्त ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं ऐसे में इंसानियत की बात करना जरूरी है । उन्होंने विश्वास के साथ कहा की अगर ऐसा हुआ तो हर वह काम आसान हो जाएगा जो हम सोचते हैं ।












