आसनसोल नगर निगम में डेंगू को लेकर हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल नगर निगम में शनिवार को निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार की अध्यक्षता में डेंगू पर एक बैठक हुई जिसमें सभी बोरो के सैनिटरी इंस्पेक्टर और एमएमआईसी मौजूद रहे । इस बैठक में डेंगू को रोकने पर चर्चा की गई फैसला लिया गया कि जहां गंदा कचरा जमा होता है, उसे अगले सात दिनों के भीतर साफ कर दिया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाएगा ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जाएंगे।












