कुल्टी थाना के बराकर फाड़ी की पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी
1 min readबराकर 15 जून ।कुल्टी थाना के बराकर फाड़ी की पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी , गुप्त सूचना के आधार पर बराकर फाड़ी प्रभारी अमरनाथ दास के नेतृत्व में बराकर फाड़ी अंतर्गत हनुमान चढाई के बाउरी पाडा मे अवैध दवा बनाने के कारखाने मे छापेमारी की ।इस दौरान बराकर फाड़ी मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसीपी उमर अली मुल्ला ने बताया कि सोमवार की रात गैरकानूनी रूप से बनाये जा रहे कृष्णा कंपनी की अवैध आयुर्वेदिक दवाई , शहद , कफ सिरप, पेट दर्द तथा अन्य कई दर्द निवारक दवा के साथ कृष्णा कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों को हिरासत मे लेकर न्यायालय मे भेज दिया गया है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णा कंपनी लंबे समय से बिना किसी सरकारी लाइसेंस के अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवाएं बनाकर झारखंड ,बिहार तथा उत्तर प्रदेश के बाजारों में बनाकर बेच रही है । बताया जा रहा है कि जब्त की गई दवाइयों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया बताया गया ।इस अवसर पर एसीपी उमर अली मुल्ला ,कुल्टी आईसी असीम मजूमदार ,बराकर फाड़ी प्रभरी अमरनाथ दास मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

बरकार से अमन शाव की ख़ास खबर












