आसनसोल के बराकर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया
1 min readबराकर 14 जून ।बराकर शहर के हनुमान चढाई स्थित आस्था अस्पताल तथा कुल्टी युथ फोरम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आस्था अस्पताल के डॉक्टर जयंत कुमार व डॉक्टर रजत सरकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस दौरान कुल्टी युथ फोरम के महासचिव तुषार मुखर्जी अनामिका सिंह उपस्थित थी।कार्यक्रम के दौरान लगभग आस्था अस्पताल के कर्मचारियों समेत 32 लोगो ने रक्तदान किया ।इस अवसर पर नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन के निदेशक मिहिर मंडल के अलावे ,देबू अधिकारी, भाष्कर मंडल, पुलक चक्रवर्ती, चंद्र कांत सरकार, उज्ज्वल रक्षित ,बामा गोराई, उपस्थित थे मालूम होकी तुषार मुखर्जी युथ फोरम के महासचिव जिन्होंने 107 बार रक्तदान कर चुके है ।कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे बापी सरकार, डांक्टर आशिष उप्पाधाय, कुदंन साव, डॉक्टर जंयत कुमार, आदि मुख्य है ।


बराकर से अमन शाव की खास रिपोर्ट












