आसनसोल के आश्रम मोड़ में खुल गया द हैप्पी प्लेस बच्चों के लिए इनडोर प्ले एरिया:
1 min read

शनिवार को आसनसोल के आश्रम मोड इलाके में 1 से लेकर 12 साल तथा उससे भी ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए इनडोर प्ले एरिया द हैप्पी प्लेस का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां इस सेंटर के कर्णधार
रोहिणी बंसल के अलावा संजय बंसल विजय शर्मा कैलाश जालान मिथिलेश उपाध्याय सुरेश मंडारिया अनिल बगड़िया भवन बगड़िया मुकेश टोडी नरेश अग्रवाल अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे । यह एक ऐसा प्ले सेंटर है जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक खेलों का आनंद मिलेगा इस संदर्भ में जब हमने द हैप्पी प्लेस की कर्णधार रोहिणी बंसल से बात की तो उन्होंने बताया कि आज का दौर मोबाइल का दौर है ऐसे में बच्चे शारीरिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं जिससे न सिर्फ उनके शारीरिक विकास पर असर पड़ रहा है बल्कि सामाजिक रुप से भी वह लोगों से खुलकर मिल नहीं पा रहे हैं यही वजह है द हैप्पी प्लेस इनडोर प्ले एरिया निर्माण का यहां बच्चों को न सिर्फ विभिन्न प्रकार के शारीरिक खेलों का अवसर प्रदान किया जाएगा बल्कि एक साथ अन्य बच्चों के साथ खेलने का भी अवसर मिलेगा जिससे उनमे सामाजिकता की भावना विकसित होगी । उन्होंने बताया कि यहां बच्चों को कई प्रकार के स्लाइड ट्रामपॉलिन का आनंद मिलेगा इसके अलावा एक एडुटेनमेंट विभाग भी है जहां बच्चे बड़ों की तरह ऑफिस जाना क्लीनिक जाना ब्यूटी पार्लर जाना आदि खेल खेल में सीख सकते हैं वही 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए यह वर्चुअल रियलिटी के कई गेम्स भी है उन्होंने बताया कि इस सेंटर में 1 से लेकर 12 साल के बच्चे तथा उससे भी ज्यादा उम्र के बच्चे आकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद उठा सकते हैं यह सेंटर हफ्ते में 7 दिन खुला रहेगा और सुबह 11:00 से 8:00 तक कोई भी कभी भी आकर इन खेलों का लुफ्त उठा सकता है उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां हर आधे घंटे के लिए सिर्फ 200 रुपए ही लिए जाएंगे।














