आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने हीरापुर सर्कल के दो स्कूलों का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एम एम आई सी सुब्रत अधिकारी ने हीरापुर सर्कल के दो स्कूलों हीरा चंद मानिकचंद ठाकुर गर्ल्स स्कूल और सुभाषपल्ली विद्या निकेतन स्कूल का दौरा किया यहां उन्होंने दोनों स्कूलों में दिए जा रहे मिड डे मील का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भी मिड डे मील खाया और देखा कि दोनों ही स्कूलों में मिड-डे-मील की गुणवत्ता काफी अच्छी है उन्होंने बताया कि हीरा चंद मानिकचंद ठाकुर गर्ल्स स्कूल मैं मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है और जहां खाना बनाया जा रहा है वहां भी काफी स्वच्छता बरती जा रही है इससे पहले हीरापुर सर्कल ऑफिस में जाकर उन्होंने वहां के प्रभारी से बात की और सभी विषयों के बारे में जानकारी हासिल की उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों का जायजा लेकर वहां की स्थिति संतोषजनक पाई गई।













