हावड़ा में झारखंड के तीन विधायक हिरासत में
1 min readबंगाल पुलिस ने हावड़ा में झारखंड के तीन विधायकों को हिरासत में लिया है । प्राप्त जानकारी केअनुसार उनकी कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। झारखंड के पकड़े गए विधायकोंमें से एकइरफान अंसारी की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिला है जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इसे साथ साथ नमन विक्सल और राजेश कचछप को भी हिरासत में ले लिया गया है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का स्टीकर लगा हुआ है। इरफान अंसारी यहीं से कांग्रेस के विधायक हैं। बताया जा रहा है की गुप्त सूचना के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी पूर्वी मिदनापुर की तरफ जा रही थी। जिसे पांचला के रानी हाट मोड़ के पास रोका गया था। हिरासत में लिए गए तीनों विधायक कांग्रेस के बताये जा रहे है।













