बाराबनी थाने की पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए:
1 min read
बाराबनी थाना पुलिस ने आज समारोह का आयोजन किया जहां बाराबनी क्षेत्र के गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस कर दिए गए। लंबे इंतजार के बाद इलाके के लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस मिल गया ।मोबाइल वापस मिलने से सभी बेहद खुश हैं। नवमिता मुखर्जी ने कहा कि मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उन्होंने बाराबनी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी । आज फोन वापस पाकर वह बहुत खुश हैं इस दिन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयोग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक राय, अंचल निरीक्षक हीरापुर बाराबनी शिवनाथ पाल, बाराबनी थाने के प्रभारी मनोरंजन मंडल सहित तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।














