ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज ने सभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग:
1 min read
शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया उन्हें ईडी द्वारा एसएससी में नियुक्ति के मामले में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है इसे लेकर जब हमने पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज से बात की तो उन्होंने कहा कि इस पर राय देने लायक कुछ भी नहीं है सब कुछ अपनी कहानी खुद बयां कर रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्थो चटर्जी के करीबी समझे जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए नकद और 15 लाख का सोना बरामद किया गया है वह दिखाता है कि किस तरह से पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रहण लग गया है उन्होंने कहा कि ऐसा करके यहां के शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की व्यवस्था को भी बर्बाद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी की आर्थिक तरक्की की बुनियाद होती है लेकिन जिस तरह से घोटाले किए जा रहे हैं उससे लोगों की आर्थिक तरक्की के रास्ते में रोड़े बैठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दानिश अजीज ने कहा कि अगर इसके अलावा और भी कोई नेता या मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसके खिलाफ भी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि संविधान और देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है












