एसएससी भर्ती मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार:
1 min read
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में घोटाले के आरोप में बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया इससे पहले उनसे तकरीबन 26 घंटे की लंबी पूछताछ की गई थी पूछताछ के दौरान कुछ विसंगतियां पाए जाने के कारण उनको ईडी ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया । सूत्रों के मुताबिक पार्थो चटर्जी के घर से कुछ दस्तावेज भी ईडी के अधिकारियों ने जब्त किया है। समझा जा रहा है कि एसएससी घोटाले का पर्दाफाश करने में यह दस्तावेज काफी अहम सुराग साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार रात को ही पार्थो चटर्जी की करीबी समझे जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी ने 21 करोड़ रुपए और 20 मोबाइल फोन बरामद किए थे । ईडी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि यह जांच एसएससी और प्राथमिक बोर्ड में नियुक्ति में हुए कथित घोटाले को लेकर की जा रही है












