आसनसोल के बीएनआर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन केंद्र सरकार पर लगाया सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप:
1 min read
केंद्रीय जांच एजेंसीयों द्वारा कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था उनसे लंबी पूछताछ की गई थी इसके खिलाफ देश भर में कांग्रेसियों में नाराजगी है इसी कड़ी में शुक्रवार को आसनसोल के बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के सामने कांग्रेस द्वारा पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के बैनर तले विक्षोभ प्रदर्शन किया गया तथा धरना दिया गया यहां पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती प्रसनजीत पुईतुंडी सहित तमाम कांग्रेस नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है वह अलोकतांत्रिक है उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में कोई घोटाला नहीं हुआ है और कांग्रेस का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन फिर भी भाजपा सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस मामले में फंसा कर राजनीति कर रही है उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं वह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है












