अग्निमित्रा पालने की नगर निगम के मेयर से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनके विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की किल्लत से उनको अवगत कराया उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के ऐसे कई इलाके हैं जहां पानी की आपूर्ति बेहद कम है या फिर कुछ क्षेत्रों में पानी रात 12 बजे खोला जाता है जिससे विशेषकर महिलाओं को खासी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर से इस संदर्भ में बात कर चुकी है लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है यही वजह है कि आज उन्होंने फिर से इन समस्याओं के समाधान के लिए मेयर से गुहार लगाई उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि अभिजीत घटक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में ईसको की तरफ से पानी की आपूर्ति की जाती है और ऐसे में इन क्षेत्रों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईसको से भी बात करनी जरूरी है उन्होंने कहा कि वह इस संदर्भ में ईसको प्रबंधन से भी बात करेंगी । उन्होंने कहा कि सेनरेले इलाके में एक पाइप लाइन बिछाना है लेकिन वह रेलवे की जमीन से होकर गुजरेगी इसके लिए रेलवे से भी अनुमति की जरूरत होगी इस विषय पर भी बैठक में चर्चा हुई साथ ही उन्होंने कहा कि उनको पता चला है कि बर्नपुर गुरुद्वारे में कुछ अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं अग्निमित्रा पाल ने साफ कहा कि वह किसी भी अवैध निर्माण को होने नहीं देंगे और अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उसे तोड़ दिया जाएगा हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को भी वंचित नहीं करना चाहती है और जहां भी लोग वंचित हो रहे हैं उनको उनका हक दिलवाने के लिए वह प्रयास करती रहेंगी












